Header Ads

असालत नगर बघा में मुकम्मल हुई ईद की नमाज ग्रामीणों ने एक दूसरे को गले मिलकर दी मुबारकबाद




मोहम्मद आलम सैफी

मुरादाबाद । थाना मैनाठेर के गाँव असालत नगर बघा में ईद की नमाज शांतिपूर्ण संपन्न हुई। जामा मस्जिद इमाम कारी सद्दाम हुसैन रिज़वी ने नमाज अदा करवाई। इस दौरान पूरे गाँव के लोगों ने नमाज अदा की। मौसम को देखते हुए बारिश की आशंका जताई जा रही थी लेकिन नमाज के दौरान बारिश नहीं हुई और जिसके चलते ग्रामवासियो ने राहत की सांस ली। नमाज में काफी संख्या में नमाजियों ने हिस्सा लिया ईदगाह परिसर में काफी संख्या में नमाजी पहुंचे। 

नमाज के बाद इमाम सहाब ने फिलिस्तीन स्थित मस्जिदे अक्सा की हिफाजत, मुल्क में अमन-चैन, आपसी भाईचारे की दुआ की।

कारी सद्दाम हुसैन रिज़वी ने हदीस बयां की और लोगों से गरीबों, मजलूमों से मोहब्बत करने, उनकी हर संभव मदद करने की अपील की

शादी में महिलाओं की बेपर्दगी, डीजे पर डांस से करें परहेज : बदलते दौर में तमाम
मुस्लिम अपना कल्चर भूलते जा रहे हैं। शादी में महिलाएं बेपर्दा नजर आती हैं। तमाम लोग डीजे बजाते हैं और डांस भी करते हैं। नई-नई रस्में और रिवाज को अपना रहे हैं। हदीस के मुताबिक यह गलत है। सभी को इसका ख्याल रखना चाहिए। यह बात गाँव के इमाम कारी सद्दाम हुसैन रिज़वी ने ईद की नमाज से पहले हदीस बयां करते हुए कही। उन्होंने कहा कि अक्सर देखा गया है कि जो लोग अमीर होते हैं अधिकतर लोग उन्हीं से मोहब्बत करते हैं। गरीबों, जरूरतमंदों से नहीं। जबकि यह गलत है।
असालत नगर बघा के लोगों ने मस्जिद की तामीर के लिए बड़ चढ़कर हिस्सा लिया 

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.