Header Ads

मुरादाबाद: राशन नही मिलने के कारण महिलाओं ने किया विरोध प्रदशन


आसिफ सैफी

मुरादाबाद डिलारी l ब्लॉक की ग्राम पंचायत मासूमपुर में आंगनबाड़ी द्वारा राशन ना मिलने को लेकर महिलाओं ने किया विरोध प्रदर्शन आपको बताते चलें कि गर्भवती महिलाओं और नन्हे-मुन्ने नौनिहालों को आंगनबाड़ी द्वारा राशन देने का प्रावधान है लेकिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ती द्वारा राशन को ब्लैक किया जा रहा है जिसके चलते आज महिलाओं ने एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन किया वही गांव की महिलाओं ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ती गांव छोड़कर मुरादाबाद रहती है और गांव में नहीं आती जिसमें राशन वितरण का समय आता है तो मुरादाबाद से गांव आ जाती हैं चोरी चुपके कुछ महिलाओं को राशन वितरण करती हैं इसकी शिकायत जब आंगनबाड़ी कार्यकर्ती से करती हैं तो आंगनबाड़ी कार्यकर्ती महिलाओं को धमकाकर कहती है कि आप से जो हो वह कर लेना इस संबंध में जब ग्राम प्रधान से बात की तो ग्राम प्रधान ने बताया कि हमारे गांव में आंगनबाड़ी केंद्र बने हैं और आंगनबाड़ी कार्यकत्री आंगनबाड़ी केंद्र पर नहीं आती जिससे कि बच्चों का भविष्य खराब हो रहा है और आंगनबाड़ी कार्यकर्ती मुरादाबाद में रहती हैं जिसमें कुछ महिलाओं को चोरी चुपके राशन वितरण कर देती हैं वही ग्राम प्रधान ने जानकारी देते हुए बताया कि इसकी शिकायत हम कई बार विभाग में कर चुके हैं लेकिन विभाग के अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं विरोध प्रदर्शन कर रही महिलाएं बिल्कीस रूबी यासमीन कमर्दा तबस्सुम नसीम जहां सायरा तोसिन हासमिन आदि महिलाएं मौजूद रही

For Any News and Advertisement contact WhatsApp +919917464634

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.