मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मुरादाबाद में, जाने क्या योजनाएं होंगी लागू
मोहम्मद आलम सैफी
मुरादाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार (आज) को मुरादाबाद में मंडल
के विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। वह मुरादाबाद जिले के लिए
107 करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी करेंगे। अगले दिन रविवार को
सीएम रामपुर में 72.14 करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे।
शनिवार सुबह सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों की बैठक के साथ
उनके मुरादाबाद दौरे की शुरुआत होगी। इसके बाद वह मंडलीय समीक्षा करेंगे। दोपहर में
प्रधानमंत्री आवास योजना के मकानों, मैनाठेर की गोशाला, मंडल के विकास और कानून
व्यवस्था की समीक्षा करेंगे के बाद वह बिजनौर रवाना हो जाएंगे। बिजनौर में रात्रि
विश्राम के बाद रविवार सुबह से वह रामपुर में रहेंगे। रामपुर में जनप्रतिनिधियों और
पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक के अलावा वह फिजिकल कॉलेज के ग्राउंड पर जनसभा
को संबोधित करेंगे। लखनऊ रवाना होने से पहले मुरादाबाद हवाई पट्टी पर उनका
उद्यमियों से संवाद भी प्रस्तावित है।
मुरादाबाद के सर्किट हाउस में मुयाना करते अधिकारी और पुलिस बल लोकार्पण के
प्रोजेक्ट अटल निर्माण कार्य। – 216.93 लाख गुलाबबाड़ी एमआरएफ सेंटर –29.46 लाख
वर्टिकल गार्डन का कार्य–48.50 लाख ग्रीन हेटिरेज ट्राएंगल कार्य–25.00 लाख स्मार्ट
सिटी की सिटी ब्रांडिंग परियोजना–39.00 लाख 15 सोलर बेस्ड वाटर एटीएम–220.00 लाख 18
सोलर बेस्ड स्मार्ट टायलेट्स–450.00 लाख 20 ई क्योस्क (डिजिटल सिटीजन सर्विसेज
)–157.00 लाख इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन–590.00 लाख ड्राइविंग ट्रेनिंग
इंस्टीट्यूट–475.00 लाख शहरी आवास ढक्का–1070 लाख कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास
(चार)–170.20 लाख प्रा. स्वा. केंद्र ढक्का136.00 लाख 9 वीं वाहिनी बैरक–864.00 लाख
07 बस स्टॉप निर्माण कार्य (शिलान्यास)–26.61 लाख। मुख्यमंत्री के साथ आएंगे प्रदेश
अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ सर्किट हाउस में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी
भूपेंद्र सिंह आएंगे। दोनों नेता पार्टी के कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनेंगे।
भाजपा के महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष चौधरी
भूपेंद्र सिंह के आगमन को देखते हुए चौधरी चरण सिंह चौराहा, धर्मकांटा, लोकोशेड और
महाराणा प्रताप चौराहे पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष
शनिवार की शाम पांच बजे पंचायत भवन में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इस
मामले में महानगर के पार्टी कार्यकर्ताओं ने तैयारी परी कर ली है।



Post a Comment