Header Ads

आंगनबाड़ी केंद्र मिले बंद, बंधे हुए मिले बकरी गधे घोड़े


आसिफ सैफी

 मुरादाबाद डिलारी l ब्लॉक की ग्राम पंचायत मासूमपुर में आंगनबाड़ी केंद्र पर बंधे मिले बकरी लवारे घोड़े। आपको बताते चलें कि आंगनबाड़ी केंद्र पर 3 वर्ष से लेकर 6 वर्ष तक के नौनिहालों को शिक्षा देने का प्रावधान है लेकिन नन्हे-मुन्ने नौनिहालों की जगह आंगनबाड़ी केंद्र पर गधे घोड़े बकरी बंधे हुए नजर आए आप इन तस्वीरों में साफ देख सकते हैं कि किस तरह से आंगनबाड़ी केंद्र में पशुओं को बांधा जा रहा है यदि आंगनबाड़ी कार्यकत्री अगर समय से आकर आंगनबाड़ी केंद्र खोलती तो शायद आंगनबाड़ी केंद्र के अंदर पशु बंदे नहीं होते उत्तर प्रदेश सरकार सभी विभागों को अच्छी सुविधा दे रही है जिसके चलते गांव में आंगनबाड़ी केंद्रों का भी निर्माण करा रही है और कुछ गांव में आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण भी हो गए हैं जिसके चलते ग्रामीणों के नन्हे-मुन्ने नौनिहाल को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा शिक्षा भी दी जा रही है लेकिन ब्लॉक के कुछ गांव में आज भी आंगनबाड़ी केंद्र बंद मिले हैं और बच्चे घर आराम से खेल रहे हैं ऐसा ही एक मामला डिलारी ब्लॉक की ग्राम पंचायत मासूमपुर का सामने आया जहां सरकार द्वारा बनाए गए आंगनवाड़ी केंद्र बंद मिले और आंगनबाड़ी कार्यकत्री अपने घर आराम करती मिली जिसमें आंगनबाड़ी केंद्र में बकरी लवारे घोड़े आदि बंधे मिले आपको बताते चलें कि मासूमपुर में चार आंगनबाड़ी कार्यकत्री कार्यरत है जिसमें एक आंगनबाड़ी कार्यकत्री केंद्र पर मिली जिसमें टीकाकरण चल रहा था वही टीकाकरण करने आई ए, एन, एम, दीपा रानी ने बताया कि यहां मुझे एक आंगनबाड़ी के अलावा और किसी आंगनबाड़ी कार्यकत्री का सहयोग नहीं मिलता है वही ग्रामीणों ने बताया कि यहां की आंगनबाड़ी कार्यकर्ती मुरादाबाद रह रही है् और आंगनबाड़ी केंद्र बंद पड़े हैं वही मौके पर मिली आंगनवाड़ी कार्यकर्ती चंचल देवी ने बताया कि मैं अपना केंद्र समय से खोलती हूं और टीकाकरण में भी सहयोग करती हूं बाकी आंगनबाड़ी कार्यकत्री अपने केंद्र पर नहीं आती इस संबंध में जब बाल विकास परियोजना अधिकारी सुनित कुमारी से फोन करके अवगत कराना चाहा तो सीडीपीओ ने फोन रिसीव नहीं किया तब की लगातार आंगनबाड़ी केंद्र बंद होने की खबरें समाचार पत्र में प्रकाशित की जा रही हैं और सीडीपीओ को अवगत कराया जा रहा है लेकिन सीडीपीओ इस बात को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं इससे यह साफ जाहिर होता है कि कहीं ना कहीं सीडीपीओ की मिलीभगत के चलते सरकार की योजनाओं को पलीता लगता नजर आ रहा है

For Any News and Advertisement contact WhatsApp+919917464634

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.