बिलारी: ट्यूबेल पर सो रहे किसान का किया सर धर से अलग
बिलारी में में रंजिश के चलते नलकूप पर सो रहे किसान की हत्या
मौहम्मद कासिम सैफ़ी
बिलारी । कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सतारन के जंगल में अपने निजी विद्युत नलकूप पर सो रहे किसान महेश चंद्र की रविवार रात में किसी समय हत्या कर दी गई। हत्या की रंजिश की वजह मृतक के नलकूप पर लगे विद्युत ट्रांसफार्मर से एक अन्य विद्युत नलकूप स्वामी को एलटी लाइन देने का विवाद बताया जा रहा है।
सोमवार सुबह जब दूसरे किसान अपने खेतों पर गए तब किसान महेश चंद्र का उसकी चारपाई पर पड़ा शव देखा। उन्होंने सूचना गांव में दी खबर मिलते ही मृतक महेश के बेटे अजीत और उसके परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
परिवार वालों ने पुलिस को हत्या की खबर की खबर दी खबर मिलते ही बिलारी कोतवाली प्रभारी अमित कुमार सिंह भी पुलिस फोर्स के घटनास्थल पर पहुंचे हत्या की खबर की सूचना पर क्षेत्र अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण भी घटनास्थल पर पहुंच गए
डॉग स्क्वायड की टीम और फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर आकर जांच की।
मृतक महेश चंद्र के चेहरे और गर्दन पर चाकू से हमला करने के कई निशान हैं। पुलिस अधीक्षक और पुलिस क्षेत्राधिकारी ने मृतक के परिजनों से घटना की वजह और पारिवारिक रंजिश को लेकर जानकारी जुटाई। मृतक के पुत्र अजीत ने अपने गांव निवासी सोनू और पप्पू पर अपने पिता की हत्या करने का शक जताते हुए बिलारी पुलिस को तहरीर दे दी है। मृतक महेश चंद्र का निजी नलकूप सतारन गांव की आबादी के पश्चिम में आधा किलोमीटर दूर है। पुलिस अधीक्षक देहात ने मौके पर बताया कि मृतक के बेटे की ओर से तहरीर ले ली गई है जिन लोगों पर शक जाहिर किया है उन्हें हिरासत में लिया जा रहा है। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई मृतक की पत्नी माया देवी और अंदर रिश्तेदार महिलाएं रो-रोकर बेहाल हो गई। मृतक के चार बेटे अजीत ,रंजीत, कुलदीप और आकाश हैं एक बेटी पूनम की शादी हो चुकी है और छोटी बेटी ज्योति अभी अविवाहित है। मृतक और आरोपी दोनों पक्ष एक ही कश्यप जाति के बताए जा रहे हैं।

Post a Comment