Header Ads

डॉ भीमराव अम्बेडकर ने हिन्दू धर्म को क्यों छोड़ा क्या मैला ढोना मुख्य कारण था

 

डॉ भीमराव अम्बेडकर ने हिन्दू धर्म को क्यों छोड़ा क्या मैला ढोना मुख्य कारण था


 



अम्बेडकर ने जितना कुछ उनके जीवन में सहा और देखा है उसके बाद वे ना तो खुद सर पर मैला उठाना चाहते थे और ना ही किसी और दलित को ऐसा करते देखना चाहते थे।

वे जिस तरह सूट बूट पहनकर एक सम्मानीय एकेडमिक की तरह रहते थे वैसा ही सम्मान उन्हें हर दलित के लिए चाहिए था।

जबकि अपने धार्मिक आदर्शवाद में उलझे गाँधी यह समझने में भी सफल नहीं थे और कार्यान्वयन का उनका जिद्दी तरीका एकदम उल्टा था।

लेकिन…

गाँधी और अम्बेडकर के बीच का मतभेद बहुत ही तार्किक स्तर का था।

अम्बेडकर कालांतर में भले ही गाँधी जी के प्रति असामान्य रूप से कटु और तीव्र हो गए थे लेकिन उन्होंने कभी हिन्दू महासभा आदि की तरह घटिया स्तर के शब्दों और तरीकों का उपयोग नहीं किया।


निश्चित नहीं कहा जा सकता लेकिन सम्भव है कि अम्बेडकर की बात अगर सार्थक हो जाती तो जातिवाद को जिवित रखने के प्रयास में बचे हुए सवर्णों द्वारा जातिवाद का हाल कुछ ऐसा हो जाता..

लेकिन यह नहीं हो सका क्योंकि गाँधी हिंदुओं के आंतरिक विभाजन के खिलाफ थे। गाँधी जी ने "हरिजन" कहकर दलितों को और भी धार्मिक सा नाम दे दिया और उनसे कहा कि सवर्णों की सोच में बदलाव लाकर हिंदू धर्म की यह रूढ़ीवादी मानसिकता हटाने की ओर सोचना चाहिए। यह गांधी जी का आदर्शवाद था।

गाँधी दलितों को हिंदू धर्म से अलग करने को अलगाववाद मानते थे और खुद समन्वयवादी थे।

गाँधी के हिसाब से दलितों को सवर्णों के हृदय परिवर्तन की कोशिश और इंतजार करना चाहिए था, और अम्बेडकर कहते थे कि चार हजार साल के इंतजार के बाद अब उनके पास एक सीमित जीवन है जिसे वे और इंतजार में नहीं लगाना चाहते, ना ही वे दलितों को सवर्ण की सेवा करते हुए भी उससे स्वतंत्रता की भीख मांगते देखना चाहते हैं। (लेकिन गौरतलब है कि अम्बेडकर हिंसा वादी नहीं थे)
गाँधी जी हिंदुओं के साथ ही साथ हिंदुओं की जाती व्यवस्था का भी बचाव करते थे जो कि अम्बेडकर के बृहद कार्य के सामने सबसे प्रमुख अवरोध बन गया था…

अम्बेडकर नाराज थे, और उचित तरह से नाराज थे, क्योंकि गाँधी जी के समाज़सुधार की प्रक्रिया और विधि ने दलितों को हिंदू रूढ़िवाद और जातिवाद से स्वतंत्र होने से रोककर उन्हें फिर से सवर्णों से याचना की स्थिति में पहुंचा दिया था.

गांधी जी की धार्मिकता ने बहुत बार उन्हें अतार्किक बनाया है और अम्बेडकर एक प्लानर थे। वे व्यवस्थित ढंग से दलितों को प्रताड़ना से मुक्ति दिलाना चाहते थे।

गाँधी और अम्बेडकर दोनों का एक ही काल में दो भिन्न उद्देश्यों के लिए खड़ा होना आपस के मतभेद का कारण बन गया था, और गांधी जी के प्रभाव का उपयोग दलितों के हितों के अनुकूल ना हो पाना अम्बेडकर की नाराजगी थी।




अम्बेडकर का कहना था कि सवर्ण का हृदयपरिवर्तन बिना आर्थिक सामाजिक स्थिति के परिवर्तन के नहीं हो सकता। सत्ता जब तक सवर्ण का एकाधिकार है तब तक शक्ति उसे दोबारा अन्यायी बनाती ही रहेगी। इसीलिए अम्बेडकर दलितों के अलग चुनाव और उनके लिए अलग धर्म की राह जाने लगे थे[1]




अम्बेडकर के सिद्धांत गाँधी से कुछ अलग थे और दोनों के बीच का मतभेद एक सैद्धांतिक मतभेद था।

अम्बेडकर दलितों की स्वतंत्रता हिंदू धर्म के अंतर्गत रहते हुए नहीं देखते थे। वे इस बात को पूरी तरह अनावश्यक मानते थे कि जिस धार्मिक परंपरा ने हजारों सालों तक एक वर्ग को अछूत बना कर रखा है उसके अंदर रहकर दलित लोग अपने अस्तित्व की बराबरी की माँग रखें। अम्बेडकर के लिए यह करना दलितों के स्वाभिमान से समझौता था और उनकी इच्छा थी कि सारी निचली जातियों को हिंदू धर्म से बाहर लाकर उन्हें मानवीय समानता के स्तर पर लाया जाए - और जातिवाद बचे हुए हिंदुओं की खुद की समस्या रहने दिया जाए।






कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.