Header Ads

दिल्ली जहाँगीरपुरी में चलेगा बुलडोजर पूरी हुई तैयारी, कितनी फोर्स रहेगी तैनात

 



 



राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) के जहांगीरपुरी (Jahangirpuri) में भी हिंसा के बाद बुलडोजर (bulldozer) की एंट्री हो गई है. उत्तरी दिल्ली नगर निगम (NDMC) ने जहांगीरपुरी इलाके में अवैध निर्माण पर बुलडोजर (bulldozer) चलाने का निर्णय लिया है. उत्तरी दिल्ली नगर निगम की ओर से इस संबंध में नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली के डिप्टी पुलिस कमिश्नर (डीसीपी) को पत्र लिखकर कानून व्यवस्था संभालने को कहा गया है. पत्र में लिखा है कि अतिक्रमण हटाए जाने के दौरान दिल्ली पुलिस के कम से कम 400 जवानों की तैनाती जरूरी है.


कब चलेगा बुलडोजर?

उत्तरी दिल्ली नगर निगम के असिस्टेंट कमिश्नर ने अपने पत्र में लिखा है,


जहांगीरपुरी इलाके में पीडब्ल्यूडी, स्थानीय निकाय, पुलिस, मेंटेनेंस, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विभाग और नॉर्थ डीएमसी के इन्फोर्समेंट सेल की संयुक्त कार्रवाई के तहत अतिक्रमण हटाने का काम किया जाएगा…आपसे अनुरोध है कि 20 और 21 अप्रैल को अतिक्रमण हटाने की इस कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए महिला पुलिस बल सहित कम से कम 400 पुलिसकर्मियों की मौके पर तैनाती सुनिश्चित करें.’


किसने की थी बुलडोजर चलवाने की मांग?

दिल्ली बीजेपी (BJP) के अध्यक्ष आदेश गुप्ता (Adesh Gupta) ने उत्तरी दिल्ली नगर निगम के महापौर राजा इक़बाल से जहांगीरपुरी में बुलडोजर चलवाने की मांग की थी. उन्होंने मंगलवार, 19 अप्रैल को महापौर को लिखे एक पत्र में कहा था,

जहांगीरपुरी में निकाली गई शोभायात्रा पर पथराव करने वाले दंगाइयों और असामाजिक तत्वों को स्थानीय आम आदमी पार्टी के विधायक एवं निगम पार्षद का संरक्षण प्राप्त है. इसके चलते इन्होंने जहांगीरपुरी इलाके में बड़ी संख्या में अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण किया हुआ है. इन दंगाइयों द्वारा किए गए अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण को चिन्हित कर उन पर बुलडोजर चलवाया जाए और सख्त से सख्त कार्रवाई तुरंत की जाए.’


Mohd Alam 

Chief Editer Gul Agency News 

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.