Header Ads

दिल्ली जहाँगीर पुरी में मस्जिद पर चला बुलडोजर मंदिर पर फोर्स तैनात

 


16 अप्रैल को जहाँगीर पुरी में हनुमान यात्रा पर हुई हुई हिंसा में MCD द्वारा आरोपियों पर कार्रवाई जारी है। 

20 अप्रैल को ही दिल्ली MCD पुलिस फोर्स के साथ हिंसा वाले स्थान पर 9 बुलडोजर लेकर पहुंचे और बिना नोटिस के ही जहाँगीर पुरी में झुग्गियों और मकानों दुकानों को अवैध निर्माण बताकर बुलडोजर चलाना शुरू कर दिया था। 


हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था कि फिलहाल बुलडोजर को रोक दिया जाए और 21 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के बाद आगे की कार्रवाई की जाए। 


लेकिन दिल्ली MCD ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश की एक न सुनी और कई मकान गिरा दिए गए। 

वही पर मोजूद एक मस्जिद है जिस पर दंगाईऔ ने 16 अप्रैल को भगवा झंडा लगाने की कोशिश की थी। 


लेकिन कई मकान गिराने के बाद बुलडोजर मस्जिद की तरफ

मोड़ दिया गया और मस्जिद का कुछ हिस्सा अवैध निर्माण बताकर गिरा दिया गया।  लेकिन वहीं लगभग 100 मीटर की दूरी पर एक मंदिर है जो उसके आगे उतना ही अवैध निर्माण देखा जा सकता है जितना मस्जिद के आगे था लेकिन वहा तक आते आते MCD ने सुप्रीम कोर्ट की रोक का बहाना बनाकर कार्रवाई रोक दी गई और मंदिर के आसपास फोर्स की तैनाती कर दी गई 


Mohd Alam 

(Chief Editer Gul Agency News)


कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.