अच्छी नींद और तनाव मुक्त होने के लिए क्या करें
जल्दबाजी के इस दौर में आदमी अपना सुकून खोता जा रहा है ,जिसके कारण इंसान को खतरनाक खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।
आजकल हाइब्रिड के इस दौर में कुछ भी खाने के लिए ऐसा नहीं है जो शरीर को सुन्दर और सुडोल बना सके लेकिन हम कुछ ऐसे तरीके अपना कर अपनी जिंदगी को अच्छा बना सकते है और अपना दिमागी संतुलन भी ठीक कर सकते है -
अच्छी नींद हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक
है। पिछले दो सालों के वर्क फ्रोम होम ने हमारी जीवनशैली और
दिनचर्या को बदल दिया, जिसका हमारी नींद पर बुरा प्रभाव पड़ा।
अगर आप नींद सुधारना चाहते हैं, तो इन पाँच टिप्स का पालन करें:
1 वर्क-लाइफ़ बैलेन्स को सुधारें: एक अच्छी नींद के लिए काम
को समय पर ख़त्म करना ज़रूरी है। काम के बाद अपने लिए समय
निकालें और आराम करें।
2 मेडिटेशन करें: ध्यान करने से मन शांत होता है और इसका नींद
पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
3 स्क्रीन टाइम को कम करें : लगातार फ़ोन या लैप्टॉप को देखने
से और सोशल मीडिया पर स्क्रोल करने से आँखों को तकलीफ़ होती है
और नींद पर भी प्रभाव पड़ता है। सोने से 2 घंटे पहले स्क्रीन बंद कर लें।
4 रात को कैफ़ीन का सेवन ना करें: रात को कॉफ़ी जैसी चीजों
से नींद पर असर पड़ सकता है, इसलिए सोने से 3-4 घंटे पहले इनका
सेवन ना करें।
5 व्यायाम करें: व्यायाम से आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा ही, लेकिन
इससे आपको नींद भी अच्छी आ सकती है।
Mohd Alam
Chief Editer Gul Agency







Post a Comment