केरल में हाथी को खिलाया मांस, क्या है पूरा मामला जाने
सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस दावे के साथ वायरल है कि केरल में मुस्लिम व्यक्ति और एक बच्चे पर हाथी ने हमला कर दिया क्यूंकि उन लोगों ने हाथी को मांस खिलाने की कोशिश की थी.
ट्विटर यूज़र उत्तम चौरसिया ने लिखा, “क्या ये लोग पैदाइशी बेवकूफ़ हैं या ये जानवरों को भी इस्लाम में बदलने की कोशिश कर रहे हैं?”
वीडियो पज़म्परम्पा गांव में शूट किया गया था जो मलप्पुरम ज़िले के कीज़ुपरम्पा पोस्ट के अंतर्गत आता है. कीज़ुपरम्पा ग्राम पंचायत के अध्यक्ष साकिया निसार वाईपी ने हमें इस बात की पुष्टि करते हुए कहा, “वीडियो में बच्चे पर हमला करते हुए दिख रही मादा हाथी अब्दुल नासर की है. हाथी का नाम मिनी है.”
उन्होंने कहा कि केरल में स्कर्वी बेबी बंप्स को ठीक करने के लिए हाथियों को नारियल खिलाने का रिवाज़ है. घटना उस वक्त हुई जब एक बच्चे ने अपने पिता के साथ मिलकर मिनी को नारियल खिलाने की कोशिश की.
ऑल्ट न्यूज़ ने अब्दुल नासर से संपर्क किया. उन्होंने बताया, ‘घटना करीब चार से छह महीने पुरानी है, उस वक्त मेरा पड़ोसी नबील कुन्हप्पू छुट्टी के दौरान घर आया था. वो सऊदी अरब में काम करता है.”
अब्दुल नासर ने कहा कि नबील परिवार के सदस्यों के साथ हाथी को खाना खिलाना चाहता था. उसने हाथी को एक नारियल दिया. नारियल बहुत सख्त था और हाथी को ये पसंद नहीं आया. नीचे एक वीडियो दिया गया है जिसमें नबील मिनी को नारियल खिला रहा है.
अब्दुल नासर ने आगे बताया, “बाद में नबील का बेटा कहने लगा कि वो भी हाथी को खाना खिलाना चाहता है. लेकिन जब लड़के ने हाथी को नारियल देने के लिए हाथ उठाया, तो हाथी ने उस पर हमला किया. नबील ने लड़के को खींच लिया.”
हालांकि, ये घटना कुछ महीने पहले हुई थी. लेकिन हाल ही में सऊदी अरब लौटे कुन्हप्पू ने इसे अपने फ़ेसबुक अकाउंट पर शेयर किया जिसके बाद ये वायरल हो गया.
इस तरह, ये वीडियो झूठे दावे के साथ शेयर किया गया. वीडियो में व्यक्ति और उसका बेटा हाथी को मांस नहीं बल्कि नारियल खिला रहे थे.
https://www.facebook.com/100003513234021/posts/4792952750831785/?sfnsn=wiwspmo
डोनेट करें!
सत्ता को आईना दिखाने वाली पत्रकारिता का कॉरपोरेट और राजनीति, दोनों के नियंत्रण से मुक्त होना बुनियादी ज़रूरत है. और ये तभी संभव है जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बार कोड पर स्कैन करके Gul Agency न्यूज़ को डोनेट करें.




Post a Comment