जकात क्यों दे और किसे दे हाफ़िज़ सद्दाम हुसैन पेशे इमाम जामा मस्जिद असालत नगर बघा
![]() |
| जामा मस्जिद असालत नगर बघा मुख्य दरवाजा |
लेकिन जकात किसे दे सबसे बड़ा मसला होता है असालत नगर बाघा की जामा मस्जिद के पेशे इमाम हाफ़िज़ सद्दाम हुसैन ने जुमे में बयान दिया कि इस त्योहार पर सबसे बड़ा मसला ये है जाकात किसे दी जाये।
बाज जगह ऐसा होता है जाकात उसको चली जाती है जो ठीक ठाक होता है और जो असल हक़दार होता है वो मेहरूम रह जाता है।
हाफ़िज़ सद्दाम हुसैन सहाब ने कहा जाकात तहकीक करके उसे ही दे जो जिसको इसकी ज़रूरत हो।
और जाकात के मसाइल बताए जो हर मोमिन को जानना जरूरी है-
1- क़रीबी रिश्तेदारों का हक़
क़रीबी रिश्तेदार ( जिनमे विलादत और जोजियत का रिश्ता न हो) जाकात के अहम मुस्तहकीम में से है इनको जाकात देना दोगुना शवाब मिलता है, एक जाकात का दूसरा सलाह रेहमी कराबत का।
(ज्ञात रहे बाप, दादा, औलाद और शौहर बीबी के अलावा सब जरूरत मंद रिश्तेदारों, भाई,बहन, चाचा, फ़ूफ़ी ,मामू और भांजे वगैरआ को जाकात देना शरादरस्त है, ब्लकि अफजल है)-
2- गरीब भाई बहन को जाकात देना-
गरीब भाई बहन को जाकात देना न सिर्फ़ जायज है बल्कि इस में दोहरा शबाब है। एक शबाब का दूसरा सला रहमी का।
3- सौतेली माँ, बहु, दामाद को जाकात देना-
आदमी अपनी सौतेली माँ, बहु ( बेटे की बीबी) या दामाद ( बेटी के शौहर) को जाकात दे सकते हैं जबकि वो मुस्तहीक जाकात हो।
4- घर के खादिमो को जाकात देना-
घर में काम करने वाले गरीब मुलाजिमों को इनकी तनख्वाह के अलावा ईनाम के तोर पर किसी खुशी के मौके पर जो कुछ दिया जाता है इसमे सिर्फ जाकात की रकम करना दुरुस्त है।
ज़कात की फर्जियत
ज़कात इस्लाम का एक अहम रुक्न है, कुरआन करीम में
इसकी बार-बार ताकीद की गई है और नबी करीम सल्लल्लाहु
अलैहि व सल्लम के इरशाद में भी इसकी अहमियत व
इफ़ादियत और इसके अदा न करने के वबाल को बहुत ही
नुमायाँ किया गया है। क़ुरआन करीम में है:
والذين يكثرون الذهب والفضة ولا ينفقونها في سبيل الله فبشرهم بعذاب أليم يـوم يحمى عليها في نار جهنم فتكوى بهاجبـاهـهـم وجنوبهم وظهورهم هذا ما كنزتم لانفسكم فذوقواما کنتم تکیزونه
तर्जुमाः जो लोग सोने और चाँदी का ज़खीरा जमा करते
हैं और उसे अल्लाह के रास्ते में खर्च नहीं करते, उन्हें दर्दनाक
अज़ाब की खुशख़बरी सुना दो, जिस दिन उन सोने चाँदी के
खज़ानों को जहन्नम की आग में तपा कर उनके चेहरों, उनकी
पुश्तों और उनके पहलुओं (करवटों) को दागा जाएगा और
उनसे कहा जाएगा कि यह था तुम्हारा माल जो तुमने अपने
लिए जमा किया था, पस अपने जमा किए की सज़ा चखो।
(सूरः तौबा आयत 34-35)
हदीस में इरशाद है
الا قـال عبـد الـلـه قـال رسول الله صلى الله عليه وسلم بنی ا سلام على خمس شهادة أن لا اله الا الله وان محمدا عبده ورسوله واقام الصلوة و ايتاء الزكوة وحج البيت وصوم رمضان .
इस्लाम की बुनियाद पाँच चीज़ों पर है:
1. इस बात की गवाही देना कि अल्लाह तआला के सिवा
कोई माबूद नहीं और यह कि मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि व
सल्लम उसके बन्दे और रसूल हैं।
2. नमाज़ कायम करना।
3. ज़कात अदा करना।
4. बैतुल्लाह का हज करना।
5. रमज़ान मुबारक के रोज़े रखना। (बुखारी, मुस्लिम 32-1)
एक और हदीस में है कि जिस शख्स ने अपने माल कीज़कात अदा कर दी उसने उसके शर (बुराई) को दूर कर
दिया। (कन्जुल्ल-उम्माल हदीस 15778, मज्मउज़्ज़वाईद 3-63)
एक और हदीस में है कि जब तुमने अपने माल की
ज़कात अदा कर दी तो तुम पर जो ज़िम्मेदारी आयद होती थी
उससे तुम बरी हो गए। (तिर्मिज़ी 78-1, इब्ने माजा पेज 128)
एक और हदीस में है कि अपने मालों को ज़कात के
ज़रिये महफूज़ (सुरक्षित) करो, अपने बीमारों का सदके से
इलाज करो और मुसीबतों के तूफानों का दुआ और अल्लाह
के सामने गिड़गिड़ाने से मुकबला करो। (अबू दाऊद)
एक और हदीस में है कि जो शख्स अपने माल की
ज़कात अदा नहीं करता कियामत में उसका माल गंजे साँप की
शक्ल में आएगा और उसकी गर्दन से लिपट कर गले का
तौक बन जाएगा।
(सुनन नसई पेज 333 जिल्द 1, सुनन इब्ने माजा पेज 128)
इस मज़मून की बहुत से हदीसें हैं जिनमें ज़कात न देने
पर कियामत के दिन हौलनाक सज़ाओं की वईदें सुनाई गई
हैं।
ज़कात के फायदे
हक तआला शानुहू ने जितने अहकाम बन्दों के लिए
मुकर्रर फरमाए हैं उनमें बेशुमार हिक्मतें हैं जिनका इनसानी
अक्ल इहाता नहीं कर सकती। चुनाँचे अल्लाह तआला ने
ज़कात का फ़रीज़ा आयद करने में भी बहुत सी हिक्मतें रखी
हैं, और सच्ची बात यह है कि यह निज़ाम ऐसा पाकीज़ा व
पवित्र और इतना आला व ऊँचा है कि इनसानी अक्ल इसकी
बुलन्दियों तक पहुँच हासिल करने से कासिर है, यहाँ चन्द
आम-फहम फ़ायदों की तरफ़ इशारा करना चाहता हूँ।
1. आज पूरी दुनिया में समाजियात की बात हो रही है,
जिसमें गरीबों की फलाह व उत्थान का नारा लगाकर उन्हें
मालदार तबके के ख़िलाफ़ उकसाया जा रहा है, इस तहरीक
(आंदोलन) से गरीबों का भला कहाँ तक होता है? यह एक
मुस्तकिल विषय है, मगर यहाँ यह कहना चाहता हूँ कि अमीर
व गरीब की यह जंग सिर्फ इसलिए पैदा हुई कि अल्लाह
तआला ने मालदार तबके के ज़िम्मे कमज़ोर गरीब तबके के
जो हुळूक आयद किए थे उनसे उन्होंने लापरवाही की। अगर
पूरे मुल्क की दौलत का चालीसवाँ हिस्सा ज़रूरत-मन्दों में
तकसीम कर दिया जाए और यह अमल एक वक़्ती सी चीज़
न रहे बल्कि एक निरंतर अमल की शक्ल इख्तियार कर ले
और अमीर तबक़ा किसी तरगीब (प्रलोभन) व उभारने और
किसी ज़ोर-ज़बरदस्ती के बगैर हमेशा यह फ़रीज़ा अदा करता
रहे और फिर इस रकम की इन्साफ के साथ तकसीम
मुसलसल (लगातार) होती रहे तो कुछ मुद्दत बाद आप देखेंगे
कि गरीबों को अमीरों से शिकायत ही नहीं रहेगी और अमीर
व गरीब की जिस जंग से दुनिया जहन्नम का घर बनी हुई है
वह इस निज़ाम की बदौलत राहत व सुकून की जन्नत बन
जाएगी।
मैं सिर्फ हिन्दुस्तान की मिल्लते इस्लामिया से नहीं बल्कि
दुनिया भर के इनसानों और समाजों से कहता हूँ कि वे
इस्लाम के ज़कात सिस्टम को लागू करके इसकी बरकतों का
मुशाहिदा करें और मालदार मुल्कों की जितनी दौलत
कम्यूनिज़म का मुकाबला करने पर खर्च हो रही है वह भी
इसी मद में शामिल करें।
2. माल व दौलत की हैसियत इनसानी रोज़गार और
ज़िन्दगी गुज़ारने में वही है जो खून की बदन में है। अगर खून
की गर्दिश में फ़तूर आ जाए तो इनसानी ज़िन्दगी को ख़तरा
लाहिक हो जाता है, और कई बार दिल का दौरा पड़ने से
इनसान की अचानक मौत हो जाती है। ठीक इसी तरह अगर
दौलत की गर्दिश (घूमना) इन्साफ़ के साथ न हो तो सामाजिक
ज़िन्दगी खतरे में होती है और किसी वक्त भी दिल की
धड़कन बन्द हो जाने का ख़ौफ़ तारी रहता है। हक़ तआला ने
दौलत की न्यायिक तक़सीम और आदिलाना गर्दिश के लिए
जहाँ और बहुत सी तदबीरें इरशाद फ़रमाई हैं उनमें से एक
जकात व सदक़ात का निज़ाम भी है, और जब तक यह
निज़ाम सही तौर पर नाफ़िज़ न हो और समाज इस निज़ाम
को पूरे तौर पर हज़म न कर ले तब तक न दौलत की
न्यायिक गर्दिश का तसव्वुर किया जा सकता है और न समाज
टूट-फूट और पतन से महफूज़ रह सकता है।
3. पूरे समाज को एक इकाई तसव्वुर कीजिए और समाज
के अफराद को उसके अंग समझिये। आप जानते हैं कि किसी
हादसे या सदमे से किसी उज़्च (अंग) में खून जमा होकर जम
जाए तो वह गल सड़कर फोड़े फुन्सी की शक्ल में पीप बनकर
बह निकलता है, इसी तरह जब समाज के आज़ा (अंगों और
हिस्सों) में ज़रूरत से ज़्यादा खून जमा हो जाता है तो वह भी
सड़ने लगता है और फिर कभी ऐश व आरामअ और
फुजूल-खर्ची की शक्ल में निकलता है कभी अदालतों और
वकीलों के चक्कर में ज़ाया होता है, कभी बीमारियों और
अस्पतालों में लगता है, बभी ऊँची-ऊँची बिल्डिगों और महलों
की तामीर में बरबाद हो जाता है (और इस बरबादी का
एहसास आदमी को उस वक़्त होता है जब उसकी गिरफ्तारी
के वारन्ट जारी हो जाते हैं और उसे खाली हाथ यहाँ से बाहर
निकाल दिया जाता है)। कुदरत ने ज़कात व सदक़ात के
ज़रिये उन फोड़े फुन्सियों का इलाज तजवीज़ किया है, जो
दौलत के एक जगह जमा होने, जम जाने की बदौलत समाज
के जिस्म पर निकल आती हैं।
4. अपनी जिन्स और अपने भाईयों से हमदर्दी
इनसानियत का उम्दा तरीन वस्फ़ है, जिस शख्स का दिल
अपने जैसे इनसानों की बेचारगी, गुर्बत व तंगदस्ती, भूख, फक
व फ़ाके और परेशान हाली देखकर नहीं पसीजता वह इनसान
नहीं जानवर है, और चूँकि ऐसे मौकों पर शैतान और नफ़्स,
इनसानी हमदर्दी में अपना रोल अदा करने से रोकते हैं
इसलिए बहुत कम आदमी इसका हौसला करते हैं। हक
तआला शानुहू ने अपने कमज़ोर बन्दों की मदद के लिए
अमीर लोगों के जिम्मे यह फ़रीज़ा आयद कर दिया है, ताकि
अल्लाह के इस फ़ीज़े के सामने वह किसी नादान दोस्त के
मश्विरे पर अमल न करे।
नोट:-फ़िलहाल अभी के लिए इतने ही मसले आपके लिए लिखे है क्योंकि काफी लंबी पोस्ट हो जाती है किसी हमारे भाई को तफसीर में जानना है तो वो हमें whatsapp पर contact कर सकते है
✍✍
Mohd Alam Saifi
(Chief Editer Gul Agency News)


Mashallah
जवाब देंहटाएं