Header Ads

राजस्थान के 9 वर्ष के छात्र की पिटाई से हुई मौत पर विरोध कर सौंपा ज्ञापन

मोहम्मद कासिम सैफी
बिलारी । नगर के अंबेडकर पार्क में भीम आर्मी और अंबेडकर युवक संघ ने संयुक्त रूप से बैठक की, इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। जिसमें मांग की गई है कि राजस्थान में अध्यापक द्वारा 9 वर्षीय छात्र को बुरी तरह से पीटा गया बाद में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई, आरोपी अध्यापक को फांसी और परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।   शुक्रवार को भीम आर्मी के जिला संयोजक विनीत कुमार के नेतृत्व में सभी पदाधिकारी अंबेडकर पार्क पर एकत्रित हुए जहां बैठक की गई। जिसमें ज्ञापन तैयार करके राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम राजबहादुर सिंह को सौंपा गया। जिसमें कहा गया है कि राजस्थान के जालोर जिले में अध्यापक द्वारा 9 वर्ष के छात्र को घड़े से पानी पीने को लेकर बेरहमी से पीटा गया। 22 दिन के इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। देश के दलित व पिछड़े समाज में रोष व्याप्त है। जिसको लेकर आरोपी अध्यापक को फांसी की मांग की गई है। ज्ञापन में मुख्य रूप से पीड़ित परिवार को एक करोड़ की आर्थिक सहायता एवं एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाए, परिवार को एक आवास दिया जाए, दोषी को फांसी की सजा होनी चाहिए, राजस्थान सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाना चाहिए, दलित समाज पर हो रहे अत्याचार को बंद करने को लेकर केंद्र सरकार को कड़े कदम उठाने चाहिए। ज्ञापन देने के दौरान मुख्य रूप से विनीत कुमार, राजीव कुमार, राज कुमार, विपिन कुमार, जितेंद्र कुमार, अजय, मुकेश, कुमार, गौतम भास्कर, बादाम सिंह, प्रभांक सिंघम, विभु गौतम, विकास, हिमांशु प्रताप सिंह, कुलदीप, पृथी सिंह आजाद, मनोहर सिंह आदि सहित अनेकों भीम आर्मी और अंबेडकर युवा संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.