Header Ads

किसान नेता  राकेश टिकैत को पुलिस द्वारा  रोकने और थाने में बैठाने के विरोध में बिलारी थाने पर किसानों का धरना प्रदर्शन

किसानों ने कोतवाली प्रभारी के माध्यम से भारत के प्रधानमंत्री को किसानों के उत्पीड़न के संबंध में देश के प्रधानमंत्री को ज्ञापन दिया बिलारी । भारतीय किसान यूनियन (अरा०) राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को रविवार को लखीमपुर खीरी से दिल्ली मीटिंग में जाते समय गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस द्वारा रोकने उसके बाद मंडावली थाने में बैठा दिया । राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को थाने में बैठाने पर क्षेत्र के किसान भड़क गए और किसान यूनियन के नेताओं ने थानों पर धरना प्रदर्शन कर थाना प्रभारियों को ज्ञापन प्रधानमंत्री के नाम दिये । कोतवाली बिलारी प्रभारी को प्रधानमंत्री के नाम किसान नेताओं ने दिए गए ज्ञापन में कहा है कि माननीय आदरणीय प्रधानमंत्री भारत सरकार महोदय हम आपको अवगत कराना चाहते हैं कि रविवार दिनांक 21 अगस्त 2022 को हमारे राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत को लखीमपुर खीरी से दिल्ली मीटिंग में जाते समय गाजीपुर बॉर्डर पर रोक लिया उसके बाद मंडावली थाने में ले जाकर बैठा दिया इस घटना से भारतीय किसान यूनियन परिवार में रोष व्याप्त है सूचना मिलते ही भारतीय किसान यूनियन के नेताओं ने अपने अपने नजदीकी थानों पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया लगभग 3:00 बजे मिली सूचना पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को थाने से छोड़ दिया गया है भारतीय किसान यूनियन द्वारा भारत सरकार को यह चेतावनी दी जाती है कि यदि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा की गई तो देश में भारी आंदोलन किया जाएगा इसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी ।
धरना प्रदर्शन में एवं कोतवाली प्रभारी को ज्ञापन देने में भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष रनवीर सिंह यादव, जिला प्रवक्ता जयवीर सिंह, कोषाध्यक्ष नेमपाल सिंह, मंडल अध्यक्ष आंसू बालियान, मुकेश पाल सिंह यादव, ब्लॉक अध्यक्ष बिलारी जय वीर सिंह तहसील उपाध्यक्ष अनुज यादव आदि मौजूद रहे ।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.