Header Ads

मैनाठेर थाना क्षेत्र के नूरपुर गाँव मे सड़क दुर्घटना में युवक की मौत



मौहम्मद कासिम सैफ़ी

कुन्दरकी । मैनाठेर थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव में रविवार को आगरा चंदौसी सड़क मार्ग पर मोटरसाइकिल सवार के निजी मिनी बस के चालक ने टक्कर मार दी जिस में युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई पुलिस ने मृतक का शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा बस को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है । गौरतलब है कि कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम कुतुबपुर अज्जू निवासी चौकीदार राजवीर ठाकुर पुत्र बाबू सिंह ने करीब 21 वर्ष पहले अपने सवा वर्षीय पुत्र हर्ष को ओम प्रकाश पाल निवासी कंजरी सराय जेल के पीछे मुरादाबाद को गोद दे दिया था राजवीर ठाकुर ने बताया कि हर्ष अक्सर हमसे मिलने के लिए मुरादाबाद से गांव आता जाता रहता था राजवीर ठाकुर ने बताया कि शनिवार को भी हर्ष एक मोटरसाइकिल से सवार होकर हमसे मिलने के लिए गांव आया था रविवार को वह मोटरसाइकिल से मुरादाबाद जा रहा था जब सुबह 10:30 बजे मैनाठेर थाना क्षेत्र के ग्राम नूरपुर बस चोर मुरादाबाद चंदौसी रोड पर पहुंचा तो मुरादाबाद की दिशा की ओर से आ रही एक मिनी बस के चालक ने हर्ष की मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी जिस कारण मोटरसाइकिल छतिग्रस्त हो गई और हर्ष की मौके पर ही मौत हो गई पुलिस ने मृतक का शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और बस को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है मृतक के शव का मुरादाबाद में स्थित लोको शेड श्मशान घाट पर परिजनों ने अंतिम संस्कार भी कर दिया है राजवीर ठाकुर ने बताया कि वह सोमवार को सड़क दुर्घटना की रिपोर्ट लिखाने थाना मैनाठेर गया तो पुलिस ने उससे कहा कि हर्ष की आईडी में पिता के नाम ओम प्रकाश लिखा है और एड्रेस भी मुरादाबाद का लिखा है इसलिए यह रिपोर्ट ओम प्रकाश की तरफ से लिखी जाएगी।
मृतक हर्ष के पिता राजवीर ठाकुर मां गुड्डो व उसका भाई

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.