कुन्दरकी में निकासी का पानी जमा होने से डींगरपुर चौराहा हुआ जलमग्न
मौहम्मद कासिम सैफ़ी
कुंदरकी । नगर सर्वाधिक व्यस्त एवं अत्यधिक भीड़ भाड़ वाले वीर अब्दुल हमीद चौक डींगरपुर चौराहे पर नगर पंचायत द्वारा पानी की निकासी का कोई पुख्ता इंतजाम ना होने के कारण काजीपुरा की ओर से आने वाले नालों के पानी से आवागमन बंद सा हो गया है । निकासी का पानी चौराहे पर जमा होने की वजह से
कुंदरकी नगर से गुजरने वाले मुरादाबाद बिलारी मार्ग पर स्थित डींगरपुर चौराहा बड़े-बड़े गड्ढे में तब्दील हो गया है मुरादाबाद को जाने वाले रास्ते व डींगरपुर को जाने वाले रास्ते में बड़ी तादाद में काजीपुरा गांव की ओर से आने वाले निकासी के पानी से भर गया है । निकासी के पानी से सड़क में चौराहे पर बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं पानी गड्ढों में हर समय भरा रहता है जिससे वहां पर गुजरने वाले राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है । मंगलवार को नगर के किसान पब्लिक इंटर कॉलेज कुंदरकी इंटरमीडिएट कॉलेज इमामुद्दीन तुर्की मेमोरियल इंस्टिट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एवरग्रीन इंटरमीडिएट कॉलेज व किसान प्राइमरी स्कूल कुंदरकी के छात्रों ने रोड पर नगर पंचायत प्रशासन से चौराहे के पानी की व्यवस्था को ठीक करने की मांग की इस दौरान छात्र-छात्राओं का कहना था की प्रतिदिन कोई ना कोई छात्र दुर्घटना का शिकार होता है मंगलवार की सुबह किसान पब्लिक इंटर कॉलेज की एक बालिका पानी से भरे गड्ढों के कारण साइकिल से गिर गई जिसके काफी चोट आई डींगरपुर चौराहा नगर के मुख्य बाजारों एवं कई गांव के रास्तों को भी जोड़ता है इस चौराहे से लगभग 7 इंटरमीडिएट कॉलेज के छात्रों का आवागमन है मुरादाबाद की ओर जाने वाली बड़ी तादाद में श्रमिक एवं कुशल श्रमिक कारीगर मुरादाबाद की दिशा में आते जाते हैं और किसी ना किसी दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं इसी मार्ग के कारण डींगरपुर की ओर से आने वाली गांवों के लोगों की भी भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है । स्कूलों को आते जाते समय छात्र-छात्राओं को भी भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है समस्या का समाधान के लिए जिम्मेदारों से छात्र-छात्राओं एवं स्कूलों के अध्यापक गणों ने चौराहे से निकासी के पानी का पुख्ता इंतजाम करने एवं चौराहे को शीघ्र ही दुरुस्त करने की मांग की है ।
Post a Comment