Header Ads

कुंदरकी की जनता ने चेयरमैन पद की जिम्मेदारी दी तो मैं विकास की गंगा बहा दूंगा : हसमत रजा उस्मानी


मौहम्मद कासिम सैफ़ी

कुन्दरकी । प्रदेश के अंदर अभी तक निकाय चुनाव को लेकर अधिसूचना भी जारी नहीं हुई है ना ही इससे संबंधित चुनाव आयोग द्वारा कोई कार्यक्रम घोषित हुआ है आगामी निकाय चुनाव को देखते हुए कुंदरकी नगर पंचायत में संभावित प्रत्याशियों ने अपने अपने चुनावी खेमें लगाने शुरू कर दिए हैं । नगर के मौहल्ला कायस्तान निवासी हसमत रजा उस्मानी एक लोकप्रिय शख्सियत के मालिक हैं जोकि धार्मिक एवं समाज सेवा से जुड़े हैं । 
हसमत रजा उस्मानी बिना किसी जाति भेदभाव के बिना किसी लोभ  लालच के गरीब निर्धन असहाय लोगों की बिना किसी दिखाबे के मदद करते हैं । इसी वजह से समाजसेवी हसमत रजा उस्मानी की शोहरत लगातार बढ़ती जा रही है नगरवासी भी समाजसेवी हसमत रजा उस्मानी को आगामी निकाय चुनाव में चेयरमैन के रूप में  अपना रहबर चुनना चाहते हैं । हसमत रजा उस्मानी ने बातचीत के दौरान कहा कि मेरे कुंदरकी की नगर की आवाम का फैसला मेरे सर माथे से है मैं उनकी बात से सहमत हूं और आगामी निकाय चुनाव में कुंदरकी नगर पंचायत से चैयरमैनी का चुनाव लड़ूंगा यदि मुझे कामयाबी मिलती है तो मैं नगर में विकास की गंगा बहा दूंगा और प्राथमिकता के आधार पर बिना किसी भेदभाव के प्रत्येक वार्ड में विकास कार्य करूंगा ।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.