कुंदरकी: स्कॉलर डेन अकादमी की छात्राओं ने वॉलीबॉल प्रतियोगिता जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया
सोनकपुर स्टेडियम मुरादाबाद में खेलकूद में विजई रही स्कॉलर्स
डेन अकैडमी की छात्राओं को श्रीमती डॉक्टर शेफाली सिंह
जिला अध्यक्ष मुरादाबाद द्वारा पुरस्कृत किया गया
(मोहम्मद आलम सैफी)
कुंदरकी थाना मैनाठेर क्षेत्र के ग्राम नसीरपुर में स्थित स्कॉलर डेन अकादमी के कक्षा 8 के गर्ल्स टीम ने मुरादाबाद के सोनकपुर स्टेडियम में हुए जिला स्तरीय बोलीबॉल प्रतियोगिता में भाग लिया ।
जिसमें स्कॉलर डेन अकादमी की गर्ल्स टीम ने विजय हासिल की मुरादाबाद जिला पंचायत अध्यक्ष शैफाली सिंह ने टीम को सम्मानित करते हुए बच्चों का हौंसला बढ़ाया और कहा इसी प्रकार से मेहनत करते हुए बच्चों का एक अच्छा भविष्य खेल में बन सकता है।
खेल कूद के साथ साथ शिक्षा भी जीवन जीने का एक अनिवार्य हिस्सा है चाहे वह लड़का हो या लड़की हो। महिला के अधिकारों की रक्षा में शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह लिंग के आधार पर भेदभाव को रोकने में भी मदद करती है। शिक्षा महिलाओं को जीवन के मार्ग को चुनने का अधिकार देने का पहला कदम है जिस पर वह आगे बढ़ती है। एक शिक्षित महिला में कौशल, सूचना, प्रतिभा और आत्मविश्वास होता है जो उसे एक बेहतर मां, कर्मचारी और देश का निवासी बनाती है। महिलाएं हमारे देश की आबादी का लगभग आधा हिस्सा हैं। पुरुष और महिलाएं सिक्के के दो पहलूओं की तरह हैं और उन्हें देश के विकास में योगदान करने के समान अवसर की आवश्यकता होती है।
टीम के साथ कप्तान जैनब फातिमा के साथ प्रधानाचार्य मुहम्मद इस्माईल भी मोजूद रहे और टीम की जीत की बधाई दी।
For Contact for any kind of news And advertisement. WhatsApp 9917464634


Post a Comment